गढ़वा में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा :-घटना स्थल पर पुलिस

Garhwa News: गढ़वा के महुलिया मोड़ पर सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक पथराव में 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिला थाना क्षेत्र के महुलिया मोड़ पर गुरुवार की शाम हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हुए अचानक पथराव में 25 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और देर रात तक जख्मी पुलिसकर्मी इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचते रहे.

सदर अस्पताल में अलर्ट जैसी स्थिति, डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद घायलों की संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल में अलर्ट जैसी स्थिति रही. डॉ राकेश कुमार तरुण और डॉ कुश कुमार की टीम ने रात भर मोर्चा संभाले रखा. पुलिस अवर निरीक्षक विद्यासागर, आदित्य कुमार नायक, प्रदीप कुमार केसरी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मनोज सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान और महिला कर्मी (अंजनी कुमारी और रामी नाग) देर रात तक अस्पताल पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. 

दो थाना प्रभारी भी घायल, पुलिस विभाग में आक्रोश

दो थाना प्रभारियों के भी घायल होने के कारण पुलिस विभाग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. इस पूरे मामले पर एसपी अमन कुमार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले एक दर्जन से अधिक हंगामा करने वाले को हिरासत में लिया गया है. घटनास्थल से दो दर्जन से अधिक बाइक बरामद की गई हैं. बरामद बाइकों के कागजात और नंबर प्लेट के जरिए उनके मालिकों के नाम का पता लगाया जा रहा है.

घायल पुलिसकर्मियों में मुख्य नाम

इस पथराव में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, एसआई विद्यासागर, आदित्य नायक, एएसआई संजय सिंह, मनोज प्रधान, चालक धीरेंद्र दुबे, जवान प्रमोद कुमार, नंदलाल राम, नवेश करकट्टा, अरविंद चौधरी, उत्तम कुमार, अवधेश पासवान समेत अन्य शामिल हैं. गढ़वा के एसपी अमन कुमार ने कहा पुलिस पर हमला करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है. बरामद बाइकों के आधार पर दबिश दी जा रही है. किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola