चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले के पहले मुंबई इंडियंस ने बनायी रणनीति, अब नंबर चार पर उतरेंगे रोहित शर्मा

Updated at : 17 Apr 2015 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले के पहले मुंबई इंडियंस ने बनायी रणनीति, अब नंबर चार पर उतरेंगे रोहित शर्मा

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग का महामुकाबला होने वाला है, जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के धुरंधरों की भिड़ंत होगी. चूंकि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पायी है, इसलिए चेन्नई की टीम उसके लिए चुनौती ही साबित होगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स […]

विज्ञापन

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग का महामुकाबला होने वाला है, जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के धुरंधरों की भिड़ंत होगी. चूंकि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पायी है, इसलिए चेन्नई की टीम उसके लिए चुनौती ही साबित होगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दो लगातार मैच जीतकर उत्साह में है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम सिर्फ उनके प्रदर्शन के भरोसे नहीं रह सकती, अब समय आ गया है कि मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन दिखायें.

उन्होंने कहा कि कोई भी टीम सिर्फ एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं रह सकती, यह 11 खिलाड़ियों का खेल है. उन्होंने कहा कि मैं अगर सौ रन बना लूं और विरोधी टीम के एक विकेट भी न गिरा पायें, तो उस सौ रन का कोई महत्व नहीं रह जाता है, क्योंकि ऐसे में हम मैच नहीं जीत सकते.

रोहित शर्मा ने कहा है कि उनका नंबर चार पर बैंटिंग करने का निर्णय मध्यक्रम को स्थिरता देना है, ताकि टीम अच्छा स्कोर बना सके. उनके लिए यह ज्यादा मायने नहीं रखता है कि वे शीर्षक्रम में बल्लेबाजी करते हैं, या फिर मध्यक्रम में, जरूरी है टीम का संतुलन. रोहित शर्मा ने अपने टीम के टॉप ऑर्डर को यह निर्देश दिया है कि शुरुआती छह ओवर तक वे बेहतर खेल का प्रदर्शन करें, ताकि टीम संतुलित प्रदर्शन कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola