दिल्ली के पूर्व कमिश्नर होंगे बीसीसीआई के नये एसीएसयू प्रमुख

नयी दिल्ली : बीसीसीआई दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को रवि सवानी की जगह बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा ईकाई का प्रमुख बनाने की सोच रहा है. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सचिव अनुराग ठाकुर समेत शीर्ष अधिकारी कुमार की नियुक्ति पर बात कर चुके […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को रवि सवानी की जगह बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा ईकाई का प्रमुख बनाने की सोच रहा है. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सचिव अनुराग ठाकुर समेत शीर्ष अधिकारी कुमार की नियुक्ति पर बात कर चुके हैं. कुमार 31 जुलाई 2013 को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद से रिटायर हुए थे.
अगले सप्ताह बीसीसीआई की कार्यसमिति की बैठक होनी है जिसमें कुमार की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा जायेगा. कुमार की अगुवाई में ही दिल्ली पुलिस ने पूर्व टेस्ट गेंदबाज एस श्रीसंत , घरेलू स्पिनर अंकित चव्हान और अजित चंदीला को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




