कल भिड़ेंगे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो

Updated at : 16 Apr 2015 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
कल भिड़ेंगे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग में कल मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. लगातार तीन हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस के सामने कल कठिन चुनौती होगी. मुंबई इंडियंस इस सीजन में जीत का खाता नहीं खोल पायी है, जबकि चेन्नई ने अपने दोनों मैच जीते हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग में कल मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. लगातार तीन हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस के सामने कल कठिन चुनौती होगी. मुंबई इंडियंस इस सीजन में जीत का खाता नहीं खोल पायी है, जबकि चेन्नई ने अपने दोनों मैच जीते हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ,हमारी तैयारी अच्छी है लेकिन हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर सके.

पिछली बार भी हम इसी स्थिति में थे लेकिन हमने वापसी की. मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि एक टीम के रूप में फिलहाल मुंबई में आत्मविश्वास की कमी है. पहले तीन मैचों में टीम गेंदबाजी या बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी जिसमें सुधार करना होगा. आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गये हैं. उनकी जगह लैंडल सिमंस को शामिल किये जाने की उम्मीद है.

वहीं हरभजन सिंह भी गले में चोट के कारण रायल्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे लेकिन कल उनके खेलने की संभावना है. मुंबई के लिए एक और अच्छी बात वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का फार्म में लौटना है. उन्होंने रायल्स के खिलाफ उम्दा पारी खेली. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का खराब फार्म मुंबई की चिंता का सबब है. आस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गैर मौजूदगी में अब मुंबई के पास सिर्फ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैकक्लीनागन का विकल्प बचा है.

दूसरी ओर चेन्नई ने दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है. कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दूसरे मैच में 29 गेंद में 53 रन बनाकर अपना खतरनाक फार्म जाहिर कर दिया. अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी अच्छे फार्म में है.चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ पिछले साल दो मैच जीते थे जिनमें वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ और मोहित शर्मा मैच आफ द मैच रहे थे. दोनों इस बार भी टीम के अहम सदस्य हैं.

टीमें : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा ( कप्तान ) , आरोन फिंच, अंबाती रायुडू, अभिमन्यु मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमरा, जोश हेजलवुड, मर्चेट डि लांगे, पवन सुयाल, श्रेयस गोपाल, लैंडल सिमंस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैकक्लीनागन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वाखरे, नितिश राणा, सिद्धेश लाड, हार्दिक पंड्या, जगदीशा सुचित, उन्मुक्त चंद, आर विनय कुमार में से.

चेन्नई सुपर किंग्स : एम एस धौनी ( कप्तान ), आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, फ्रांकोइस डु प्लेसिस, ईश्वर पांडे, मैट हेनरी, मिथुन मन्हास, मोहित शर्मा, पवन नेगी, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, सैमुअल बद्री, सुरेश रैना, रोनित मोरे, माइकल हसी, राहुल शर्मा, काइल एबोट, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युष सिंह, एंड्रयू टाये और एकलव्य द्विवेदी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola