आत्मविश्वास की कमी से परेशान हैं मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीन शिकस्त के साथ खराब शुरुआत करने वाले पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आज यहां स्वीकार किया कि उनकी टीम में आत्मविश्वास की कुछ कमी है. वंचित बच्चों के लिए मुंबई इंडियंस-रिलायंस फाउंडेशन के एजुकेशन फोर आल अभियान के […]
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीन शिकस्त के साथ खराब शुरुआत करने वाले पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आज यहां स्वीकार किया कि उनकी टीम में आत्मविश्वास की कुछ कमी है.
वंचित बच्चों के लिए मुंबई इंडियंस-रिलायंस फाउंडेशन के एजुकेशन फोर आल अभियान के इतर रोहित ने कहा, मुझे पता है कि हमने तीन मैच गंवाए हैं. हम कई चीजें सही नहीं कर रहे हैं. हम इन चीजों पर काम कर रहे हैं. हम उस बाधा को पार करने में असफल रहे हैं जिसे हमें पार करना चाहिए और हमारी गेंदबाजी या बल्लेबाजी में कुछ कमी है. यह आत्मविश्वास का सवाल है. हमें खिलाडियों को आत्मविश्वास देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




