जीत के लिए रवैये में बदलाव लायें खिलाड़ी : वकार युनूस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2015 1:30 PM

विज्ञापन

कराची : लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार युनूस ने कहा है कि अगर टीम जीत दर्ज करना चाहती है, तो उसे अपने रवैये में बदलाव लाना होगा. उन्होंने कहा कि सही रवैया नहीं रखने वाले खिलाड़ियों के साथ वह किसी समझौते को तैयार नहीं हैं. वकार ने […]

विज्ञापन

कराची : लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार युनूस ने कहा है कि अगर टीम जीत दर्ज करना चाहती है, तो उसे अपने रवैये में बदलाव लाना होगा. उन्होंने कहा कि सही रवैया नहीं रखने वाले खिलाड़ियों के साथ वह किसी समझौते को तैयार नहीं हैं.

वकार ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पत्रकारों से कहा , मैंने खिलाड़ियों से साफ तौर पर कहा है कि यदि आपका रवैया सही नहीं है तो आप टीम में नहीं रह सकते. वकार ने कहा कि उन्होंने विश्व कप रिपोर्ट में कुछ खिलाड़ियों के रवैये के बारे में बात की है लेकिन उन्होंने विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया.उन्होंने कहा , यह मेरे और बोर्ड के बीच की बात है लेकिन मकसद खिलाड़ियों के रवैये में सुधार करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola