आईपीएल में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से निपटा जायेगा : किरन रिजिजू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से पहले एक खिलाड़ी से स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क के खुलासे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि इस प्रतियोगिता में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से कड़े तरीके से निपटा जायेगा. रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा,आईपीएल बड़ा […]
विज्ञापन
श्रीनगर : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से पहले एक खिलाड़ी से स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क के खुलासे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि इस प्रतियोगिता में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से कड़े तरीके से निपटा जायेगा.
रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा,आईपीएल बड़ा मुद्दा है और मामले लगातार सामने आ रहे हैं.अगर हमारे सामने कोई नया मुद्दा आयेगा तो निश्चित तौर पर गृह मंत्रालय गंभीरता से इस मामले का संज्ञान लेगा और हम जांच प्रक्रिया या कार्रवाई जो भी जरूरी होगा करेंगे.केंद्रीय मंत्री मीडिया की उस खबर के संदर्भ में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे जिसके अनुसार राजस्थान रायल्स के एक पूर्व खिलाडी से उसके रणजी ट्राफी के पूर्व साथी ने आईपीएल आठ मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था.
रिजिजू ने कहा कि क्रिकेट के खेल को पाक साफ रहना चाहिए और यह सट्टेबाजों की जगह नहीं होनी चाहिए.उन्होंने कहा, खेल, टूर्नामेंट को पाक साफ होना चाहिए.यह सट्टेबाजों के लिए अपना खेल खेलने की जगह नहीं होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










