ePaper

क्रिकेटर रुबेल हुसैन को बलात्कार मामले में क्लीन चिट

Updated at : 06 Apr 2015 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेटर रुबेल हुसैन को बलात्कार मामले में क्लीन चिट

ढाका : बांग्लादेशी क्रिकेटर रुबेल हुसैन को एक अभिनेत्री द्वारा दायर बलात्कार के कथित मामले में पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए देश के विश्व कप हीरो को मामले से बरी करने की मांग की. पुलिस ने ढाका की मुख्य मेट्रोपोलिटन अदालत से कहा कि उन्हें 19 वर्षीय अभिनेत्री के इस क्रिकेटर पर लगाए आरोपों […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेशी क्रिकेटर रुबेल हुसैन को एक अभिनेत्री द्वारा दायर बलात्कार के कथित मामले में पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए देश के विश्व कप हीरो को मामले से बरी करने की मांग की. पुलिस ने ढाका की मुख्य मेट्रोपोलिटन अदालत से कहा कि उन्हें 19 वर्षीय अभिनेत्री के इस क्रिकेटर पर लगाए आरोपों का कोई साक्ष्य नहीं मिला है.

पुलिस ने आज अपनी अंतिम रिपोर्ट में हुसैन को मामले से बरी करने की मांग की. हुसैन ने नौ मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के लीग मैच में चार विकेट चटकाकर बांग्लादेश को पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. बीडीन्यूज24.काम के अनुसार जांच अधिकारी हलीमा खातून ने जांच के अपने तथ्य अदालत के समक्ष रखे. अदालत को इस रिपोर्ट पर 13 अप्रैल को सुनवाई करनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola