BAN vs PAK: बांग्लादेश का ऐतिहासिक कमाल, टेस्ट में पाकिस्तान को पहली बार घर पर हराया
मुकाबला जीतने के बाद जश्न मनाती बांग्लादेश टेस्ट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने 104 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने अपने नाम किया. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया. इसके साथ ही टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली बार अपने घर में पाकिस्तान को हराया है. दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले नजमुल हुसैन शांतो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा.
पहली पारी में बांग्लादेश ने बनाए 413 रन
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 413 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 12 चौके और 2 छक्के के साथ 101 रनों की पारी खेली. वहीं मोमिनुल हक ने 91 और मुशफिकुर रहीम ने 71 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट चटकाए. जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट हासिल किए.
पहली पारी में 386 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की पहली पारी
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 386 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए अजान अवैस ने 103 रनों की पारी खेली. उसके अलावा अब्दुल्ला फजल ने 60, सलमान अली आगा ने 58 और मोहम्मद रिजवान ने 59 रनों की पारी खेली. इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम 27 रन पीछे रह गई. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 5 और तस्कीन एवं तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट चटाकाए.
दूसरी पारी में शतक से चूके शांतो
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 27 रनों की बढ़त के साथ शुरुआत की. इस पारी में बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 87 रनों की पारी खेली, जबकि मोमिनुल हक ने 56, मेहदी हसन ने 24 और मुशफिकुर रहीम ने 22 रनों का योगदान दिया. इन खिलाड़ियों के बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 3 और हसन अली ने 3 विकेट चटकाए.
नाहिद राणा के पंजे से पाकिस्तान ढेर
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 163 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे. पाकिस्तान के लिए अबदुल्ला फजल ने 66, सलमान अली आगा ने 26, सऊद शकील ने 15 और मोहम्मद रिजवान ने 15 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. उसके बाद तस्कीन और तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









