WTC Points Table: पाकिस्तान की हार से भारत को हुआ फायदा, बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण
बांग्लादेश टीम जश्न मनाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं पाकिस्तान को इस हार से नुकसान हुआ है.
WTC Points Table: शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इसके साथ ही बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में अपने घर पर पाकिस्तान को पहली बार हराया है.
इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश को फायदा हुआ है. डब्ल्यूसीटी 2025-27 साइकल में अपनी पहली जीत दर्ज करने वाले बाद बांग्लादेश पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गया है. इस जीत के साथ बांग्लादेश का पॉइंट्स प्रतिशत 16.67 से बढ़कर 44.44 हो गया है.
पाकिस्तान को हुआ नुकसान
वहीं, पाकिस्तान तीन मैचों में अपनी दूसरी हार के बाद पांचवें स्थान से फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गया. उनके पॉइंट्स 12 पर ही बने रहे, लेकिन एक और हार के कारण उनका अंक प्रतिशत 50.00 से घटकर 33.33 रह गया. वहीं पाकिस्तान के हार से भारत को फायदा हुआ है. भारत अब पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर काबिज है.
अपडेटेड ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल
| स्थान | टीम | मैच खेले | जीत | हार | ड्रॉ | अंक कटौती | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 84 | 87.50 |
| 2 | न्यूजीलैंड | 3 | 2 | 0 | 1 | 0 | 28 | 77.78 |
| 3 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 36 | 75.00 |
| 4 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.67 |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 0 | 52 | 48.15 |
| 6 | बांग्लादेश | 3 | 1 | 1 | 1 | 0 | 16 | 44.44 |
| 7 | पाकिस्तान | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 12 | 33.33 |
| 8 | इंग्लैंड | 10 | 3 | 6 | 1 | 2 | 38 | 31.67 |
| 9 | वेस्टइंडीज | 8 | 0 | 7 | 1 | 0 | 4 | 4.17 |
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमें जीत के लिए 12 अंक, टाई के लिए 6 अंक और ड्रॉ के लिए 4 अंक हासिल करती हैं, जबकि हारने पर कोई अंक नहीं मिलता. धीमी ओवर-रेट के कारण मिलने वाले किसी भी पेनल्टी अंक को टीम के कुल अंकों में से घटा दिया जाता है.
मुकाबले का हाल
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 413 रन बनाए. इस दौरान शांतो ने शतक जड़ा. वहीं जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 386 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश ने 27 रनों की बढ़त हासिल की.
वहीं दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 163 रनों पर ही सिमट गई और बांग्लादेश ने इस मुकाबले को 104 रनों से जीत लिया. अब अगला मुकाबला 16 मई से खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: बांग्लादेश का ऐतिहासिक कमाल, टेस्ट में पाकिस्तान को पहली बार घर पर हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









