कुमारा की गेंद पर छक्का जड़ पंत ने बनाया न्यू रिकॉर्ड, टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले फर्स्ट इंडियन

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ पंत (फोटो—एक्स)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक नया भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

Rishabh Pant New Record: गॉल टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने नाम एक और खास उपलब्धि दर्ज कर ली. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. दुनिया में पंत से ज्यादा टेस्ट छक्के अब सिर्फ बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के नाम हैं, जबकि वह एडम गिलक्रिस्ट के साथ 100 छक्कों के क्लब में शामिल हो गए हैं.

लाहिरू कुमारा की गेंद पर लगाया छक्का

पंत ने यह उपलब्धि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर छक्का लगाकर हासिल की. कुमारा ने लेंथ गेंद फेंकी, जिसे पंत ने लाइन में आकर लॉन्ग लेग के ऊपर से सीमा के बाहर भेज दिया. इस छक्के के साथ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 20वां अर्धशतक भी पूरा किया. हालांकि, वह अपनी पारी को शतक में नहीं बदल सके और 69 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

पंत ने सिर्फ छक्कों की संख्या में ही रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि इस आंकड़े तक पहुंचने में भी सबसे तेज रहे. उन्होंने 51वें टेस्ट में 4,918 गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के पूरे किए. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया. गिलक्रिस्ट ने 100 टेस्ट छक्के पूरे करने के लिए 6,578 गेंदों का सामना किया था. पंत के छक्के लगाने की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने औसतन हर 49.2 गेंद पर एक छक्का लगाया है.

Also Read: 18 अगस्त, 18 जर्सी नंबर और 18 साल...जानिए किंग कोहली के वो रिकॉर्ड जो उन्हें बनाते हैं सबसे खास

स्टोक्स और मैकुलम से पीछे पंत

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं. न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम 107 छक्के हैं. पंत और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 100-100 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ इस सूची में पंत के पीछे हैं. भारत की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के नाम 91-91 टेस्ट छक्के हैं.

रैंकखिलाड़ीछक्के
1बेन स्टोक्स138
2ब्रेंडन मैकुलम107
3ऋषभ पंत100
4एडम गिलक्रिस्ट100
5क्रिस गेल98

Also Read: गॉल टेस्ट में श्रीलंका के लिए आई बुरी खबर, फील्डिंग के दौरान इस सीनियर खिलाड़ी को ले जाया गया अस्पताल


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola