ePaper

रज्जाक ने वकार पर लगाया पाक टीम से सीनियर खिलाडियों को बाहर करने का आरोप

Updated at : 06 Apr 2015 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
रज्जाक ने वकार पर लगाया पाक टीम से सीनियर खिलाडियों को बाहर करने का आरोप

कराची : पाकिस्तान के ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि वह कई सीनियर खिलाडियों को बाहर किए जाने से हैरान नहीं हैं क्योंकि यह राष्ट्रीय टीम से सीनियर खिलाडियों को बाहर करने की मुख्य कोच वकार यूनिस की योजना का हिस्सा है. रज्जाक ने साक्षात्कार में कहा, सीनियर खिलाडियों के खिलाफ वकार यूनिस का […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि वह कई सीनियर खिलाडियों को बाहर किए जाने से हैरान नहीं हैं क्योंकि यह राष्ट्रीय टीम से सीनियर खिलाडियों को बाहर करने की मुख्य कोच वकार यूनिस की योजना का हिस्सा है.

रज्जाक ने साक्षात्कार में कहा, सीनियर खिलाडियों के खिलाफ वकार यूनिस का कुछ छिपा एजेंडा है और जब भी उसे कोच नियुक्त किया जाता है वह उनकी अनदेखी करता है और उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश करता है.

उन्होंने कहा, जब वह 2011 में पहली बार कोच बना था तब उसने मुझे और मोहम्मद यूसुफ को निशाना बनाया.
यूसुफ दोबारा कभी पाकिस्तान की ओर से नहीं खेल पाया जबकि वह कुछ और साल खेल सकता था. रज्जाक ने कहा कि वकार ने 2011 में शाहिद अफरीदी को टीम से बाहर करने में भी अहम भूमिका निभाई थी जिसके बाद उनसे कप्तानी भी छीन ली गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola