विश्व कप नहीं जीत पाना निराशाजनक : रोहित

Updated at : 05 Apr 2015 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप नहीं जीत पाना निराशाजनक : रोहित

मुंबई : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य विश्व कप बरकरार नहीं रख पाने से निराश है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के रुप में नयी चुनौती उनके सामने हैं. भारत को विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 95 रन से हराया था. आईपीएल की मुंबई इंडियंस […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य विश्व कप बरकरार नहीं रख पाने से निराश है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के रुप में नयी चुनौती उनके सामने हैं. भारत को विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 95 रन से हराया था. आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित ने कहा कि अब पूरा फोकस आईपीएल का आठवां सत्र जीतने पर है.

उन्होंने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा , विश्व कप नहीं जीत पाना निराशाजनक था लेकिन भारत लौटने के बाद हमें पता था कि आईपीएल के रुप में नयी चुनौती हमारे सामने है. अब हम आईपीएल जीतने के बारे में सोच रहे हैं. वनडे क्रिकेट में दो बार दोहरे शतक बना चुके रोहित ने कहा कि भारतीय टीम चार महीने तक ऑस्ट्रेलिया में थी लेकिन सभी खिलाड़ी दो महीने तक आईपीएल खेलने के लिये मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार हैं.

उन्होंने कहा , मैं पूरी तरह से तैयार हूं. आईपीएल का शेड्यूल बहुत पहले ही आ गया था लिहाजा सभी को पता था कि आस्ट्रेलिया में चार महीने रहने के बाद हमें आईपीएल खेलना है और हम सभी मानसिक रुप से तैयार हैं. मुझे नहीं लगता कि कोई मानसिक रुप से थका हुआ होगा.
दो साल पहले खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस को पहले मैच में ईडन गार्डन पर पिछले चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है. रोहित ने कहा , केकेआर की गेंदबाजी अच्छी है और वे पिछले चैम्पियन है. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. पहले मैच में दबाव दोनों टीमों पर होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola