रोहित शर्मा ने कहा, हमें पता है बड़े टूर्नामेंट कैसे जीते जाते हैं

सिडनी : विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज कहा कि टीम को पता है कि बड़े टूर्नामेंटों में अहम मैच कैसे जीते जाते हैं और यह उनके लिए फायदे की बात होगी. विराट कोहली , महेंद्र सिंह धौनी और आर अश्विन 50 ओवरों […]
सिडनी : विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज कहा कि टीम को पता है कि बड़े टूर्नामेंटों में अहम मैच कैसे जीते जाते हैं और यह उनके लिए फायदे की बात होगी. विराट कोहली , महेंद्र सिंह धौनी और आर अश्विन 50 ओवरों का विश्व कप जीतने वाली 2011 टीम का हिस्सा थे जबकि रोहित टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं. उनका मानना है कि भारत को इसका फायदा मिलेगा.
इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा , इसे लंबा समय हो गया है , सात साल. मेरे जेहन में अभी भी इसकी यादें ताजा है. यह पहला फाइनल था और मैं सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी कर रहा था. मैं उसे भूल नहीं सकता. भारत को वह मैच जीतना ही था. मैंने उससे काफी कुछ सीखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




