वकार यूनिस ने कहा, पाकिस्तान में हो सकती है क्रिकेट की मौत

सिडनी : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने चेताया है कि अगर प्रतिद्वंद्वी टीमें पाकिस्तान में खेलने का बहिष्कार जारी रखेंगी तो देश में क्रिकेट मर सकता है. मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत और मेहमान टीम के […]
सिडनी : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने चेताया है कि अगर प्रतिद्वंद्वी टीमें पाकिस्तान में खेलने का बहिष्कार जारी रखेंगी तो देश में क्रिकेट मर सकता है. मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत और मेहमान टीम के सात खिलाड़ियों के घायल होने के बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हुआ है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पिछले साल संक्षिप्त वनडे श्रृंखला के लिए कीनिया को लाने में सफल रहा था और अब इस साल मई में दौरे के लिए जिंबाब्वे से बात कर रहा है.वकार का मानना है कि विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पाकिस्तान की हार दर्शाती है कि देश के क्रिकेट तंत्र और बुनियादी ढांचे पर काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




