मिसबाह ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 10:35 PM
एडीलेड : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों क्वार्टर फाइनल में छह विकेट से हार के बाद टीम के विश्व कप से बाहर होने के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराया है. पाकिस्तानी टीम आखिरी ओवर में 213 रन पर आउट हो गई. मिसबाह ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में यही […]
एडीलेड : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों क्वार्टर फाइनल में छह विकेट से हार के बाद टीम के विश्व कप से बाहर होने के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराया है. पाकिस्तानी टीम आखिरी ओवर में 213 रन पर आउट हो गई. मिसबाह ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में यही सिलसिला जारी रहा.
उन्होंने कहा , पूरे टूर्नामेंट में हम एक बल्लेबाजी ईकाई के रुप में नाकाम रहे. उन्होंने कहा , हमने बीच के ओवरों में लय खो दी. एक समय हम अच्छा खेल रहे थे लेकिन 22वें-23वें ओवर के बाद हम विकेट गंवाते रहे और पूरे विश्व कप में हमारा प्रदर्शन ऐसा ही रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










