विश्वकप : लीग मैच में ही टूट गये शतकों और छक्कों का विश्व रिकॉर्ड

नयी दिल्ली : विश्वकप 2015 के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने से पहली ही कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं और कई टूटने के कगार पर हैं. इस विश्वकप में भी बल्लेबाजों की धूम रही है और अधिकतर मैच में 300 से अधिक रन एक इनिंग में बने हैं साथ ही, सर्वाधिक शतकों और सर्वाधिक छक्कों का […]
नयी दिल्ली : विश्वकप 2015 के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने से पहली ही कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं और कई टूटने के कगार पर हैं. इस विश्वकप में भी बल्लेबाजों की धूम रही है और अधिकतर मैच में 300 से अधिक रन एक इनिंग में बने हैं साथ ही, सर्वाधिक शतकों और सर्वाधिक छक्कों का नया रिकार्ड बन गया.
इस बीच जब 1996 में भारतीय उपमहाद्वीप ने विश्व कप की मेजबानी की तो तब 16 सैकड़े बने लेकिन 2003 में यह रिकार्ड टूट गया. तब 21 शतक लगे जो 2011 तक कायम रहा. इस बीच वेस्टइंडीज में 2007 मंे खेले गये विश्व कप में 20 शतक बने थे. श्रीलंका के कुमार संगकारा अब तक वर्तमान टूर्नामेंट में चार शतक लगा चुके हैं जो किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक का नया रिकार्ड है. उनसे पहले मार्क वॉ ने 1996, सौरव गांगुली ने 2003 और मैथ्यू हेडन ने 2007 में तीन . तीन शतक लगाये थे. संगकारा ने अपने चारों शतक लगातार मैचों में ठोंके और इस तरह से विश्व कप ही नहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी नया रिकॉर्ड बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




