ePaper

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में हिस्सा लेंगे पवार

Updated at : 26 Feb 2015 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में हिस्सा लेंगे पवार

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद पवार दो मार्च को चेन्नई में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में हिस्सा लेंगे. एमसीए सूत्रों ने कहा, वह एमसीए प्रतिनिधि के रुप में बीसीसीआई एजीएम में हिस्सा लेंगे। हमने बीसीसीआई को पहले ही उनका नाम भेज दिया है. पवार 2005-08 तक बोर्ड के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद पवार दो मार्च को चेन्नई में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में हिस्सा लेंगे. एमसीए सूत्रों ने कहा, वह एमसीए प्रतिनिधि के रुप में बीसीसीआई एजीएम में हिस्सा लेंगे। हमने बीसीसीआई को पहले ही उनका नाम भेज दिया है.

पवार 2005-08 तक बोर्ड के अध्यक्ष और आईसीसी प्रमुख रहे. उन्होंने इससे पूर्व कहा कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लडने के बहुत इच्छुक नहीं हैं. पवार ने यहां पत्रकारों से कहा, मैंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है.

असल में मैं (अध्यक्ष पद का चुनाव लडने का) इच्छुक नहीं हूं. पवार को निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के करीबी गुट से बीसीसीआई की सत्ता हासिल करने का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले के अनुसार श्रीनिवासन इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ नाता तोडने तक हितों के टकराव के कारण बीसीसीआई का चुनाव नहीं लड सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola