शर्मनाक हार को भुलाकर विश्व कप मैच पर ध्यान केंद्रित करने होगा : अमला

Updated at : 25 Feb 2015 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक हार को भुलाकर विश्व कप मैच पर ध्यान केंद्रित करने होगा : अमला

सिडनी : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला ने अपनी टीम के साथियों से भारत के खिलाफ शर्मनाक हार को भुलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले विश्व कप मैच पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है. दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन […]

विज्ञापन

सिडनी : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला ने अपनी टीम के साथियों से भारत के खिलाफ शर्मनाक हार को भुलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले विश्व कप मैच पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है.

दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन पिछले सप्ताहांत भारत के हाथों उसे 130 रन से करारी हार का सामना करना पडा जो विश्व कप में उसकी सबसे बुरी हार है. अमला ने कहा कि भारत के खिलाफ हार को अब ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा, मैच में एक टीम ही जीतेगी. इसलिए इसको लेकर परेशान नहीं होना चाहिए. निश्चित तौर पर हम निराश है. हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली. हम जानते हैं कि हमें अभी राउंड रोबिन में कुछ और मैच खेलने है और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए हम इस मैच को भूलना चाहते हैं लेकिन अगले मैच में हमें हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
अमला ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को होने वाले मैच से पहले कडा सबक सीखा है और इसलिए उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई कसर नहीं छोडना चाहेगी.उन्होंने कहा, उनकी टीम खतरनाक है और आप उनके खिलाफ जीत पक्की नहीं मान सकते. हम उन्हें उसी तरह का सम्मान देंगे जैसे कि अन्य टीमों को देते रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola