पाकिस्तानी टीम को तरोताजा होने की जरूरत : वसीम अकरम

कराची: विश्वकप में लगातार हार से जूझती पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सलाह दी है. उन्होंने राष्ट्रीय टीम के प्रबंधन को जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व लंबी बैठकों और चर्चाओं या अभ्यास सत्रों में भाग लेने से बचने की सलाह दी है.अकरम ने […]
कराची: विश्वकप में लगातार हार से जूझती पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सलाह दी है. उन्होंने राष्ट्रीय टीम के प्रबंधन को जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व लंबी बैठकों और चर्चाओं या अभ्यास सत्रों में भाग लेने से बचने की सलाह दी है.अकरम ने जियो न्यूज चैनल से कहा, इस तरह की लंबी बैठकों और चर्चाओं तथा कड़े अभ्यास से कोई फायदा नहीं होगा. सबसे अच्छा यह होगा कि खिलाड़ियों को अगले कुछ दिन तक सहज रहने दिया जाये, ताकि अगले मैच में वे तरोताजा होकर उतर सकें. उन्होंने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज से हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सहज रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




