डेरेन ब्रावो को आईसीसी ने लगायी फटकार
Updated at : 21 Feb 2015 4:34 PM (IST)
विज्ञापन

क्राइस्टचर्च : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप पूल बी मैच के दौरान बेहूदा व्यवहार करने के लिए फटकार लगायी गयी है. आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक की धारा 2.1.4 के उल्लंघन का दोषी […]
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप पूल बी मैच के दौरान बेहूदा व्यवहार करने के लिए फटकार लगायी गयी है.
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक की धारा 2.1.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, घृणास्पद या अपमानजनक भाषा या संकेत का उपयोग करने से संबंधित है.लेवल एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतर सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




