हॉग ने कहा, भारत के पास विश्व कप जीतने लायक गेंदबाज नहीं

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रोडनी हॉग का मानना है कि भारत के पास विश्व कप क्रिकेट के खिताब का बचाव करने के लायक गेंदबाजी आक्रमण नहीं है और उसके गेंदबाजी विभाग में केवल उमेश यादव ही अच्छा गेंदबाज है. अपने करियर में 123 टेस्ट और 85 वनडे विकेट लेने वाले 63 वर्षीय […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रोडनी हॉग का मानना है कि भारत के पास विश्व कप क्रिकेट के खिताब का बचाव करने के लायक गेंदबाजी आक्रमण नहीं है और उसके गेंदबाजी विभाग में केवल उमेश यादव ही अच्छा गेंदबाज है.
अपने करियर में 123 टेस्ट और 85 वनडे विकेट लेने वाले 63 वर्षीय हॉग ने कहा, मैं भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण से बिल्कुल प्रभावित नहीं हूं और मुझे नहीं लगता कि इस तरह के गेंदबाजी आक्रमण के चलते वे इस बार विश्व कप खिताब बरकरार रख सकते हैं. उन्होंने कहा, विश्व कप जीतने के लिये मेरी पसंदीदा टीम दक्षिण अफ्रीका है क्योंकि उनके पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डेल स्टेन और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




