पोंटिंग ने कहा- भारत काफी खतरनाक टीम, सतर्क रहे ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत को काफी खतरनाक टीम करार देते हुए कहा कि गत चैम्पियन टीम के पास काफी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और वह मौजूदा क्रिकेट विश्व कप में अपने खिताब का बचाव कर सकती है. दो बार ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान रहे पोंटिंग ने […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत को काफी खतरनाक टीम करार देते हुए कहा कि गत चैम्पियन टीम के पास काफी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और वह मौजूदा क्रिकेट विश्व कप में अपने खिताब का बचाव कर सकती है.
दो बार ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान रहे पोंटिंग ने कहा, भारतीय टीम में काफी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. अगर वे अपनी क्षमता के मुताबिक अच्छा खेलना शुरु कर दें तो वे काफी खतरनाक होंगे. भारत ने खिताब की रक्षा के अभियान की शुरुआत विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 76 रन से हराकर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




