दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विश्वकप के लिए भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने शपथ ग्रहण समारोह के थोडी ही देर बाद भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया अपना खिताब बरकरार रखेगी. केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करने के बाद रामलीला मैदान में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने शपथ ग्रहण समारोह के थोडी ही देर बाद भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया अपना खिताब बरकरार रखेगी.
केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करने के बाद रामलीला मैदान में कहा, ‘‘मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप के साथ घर लौटेंगे.’’ भारत कल चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ एडिलेड में होने वाले मैच के साथ विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. क्राइस्टचर्च और मेलबर्न में होने वाले दो अलग अलग मैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हो रहे विश्व कप की आज शुरुआत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










