सुपर संडे का महा मुकाबला : एडिलेड ओवल के ग्राउंड पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

एडिलेड : आईसीसी विश्वकप 2015 का सबसे चर्चित मुकाबला कल 15 फरवरी को एडिलेड ओवल के ग्राउंड में खेला जायेगा. इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों की टीम निरंतर अभ्यास कर रही है. विश्वकप के इतिहास में आज तक भारत पाकिस्तान को शिकस्त देता आया है और टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखना […]
एडिलेड : आईसीसी विश्वकप 2015 का सबसे चर्चित मुकाबला कल 15 फरवरी को एडिलेड ओवल के ग्राउंड में खेला जायेगा. इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों की टीम निरंतर अभ्यास कर रही है. विश्वकप के इतिहास में आज तक भारत पाकिस्तान को शिकस्त देता आया है और टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी.सिडनी में 1992 के विश्व कप में दोनों टीमों के बीच पहली बार भिड़ंत के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर के विश्व कप में सभी पांच मैच जीते हैं.
विश्व कप में भारत के खिलाफ पिछले पांचों मैच गंवाने के कारण हालांकि पाकिस्तान कुछ दबाव में होगा.भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे लगातार रन बनाने में सफल रहे हैं जबकि रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 150 रन की पारी खेलकर दर्शाया कि वह फिट हैं और अपने पहले विश्व कप में रनों के भूखे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




