पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के अंतिम एकादश का चयन धौनी की अग्निपरीक्षा

Updated at : 08 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के अंतिम एकादश का चयन धौनी की अग्निपरीक्षा

एडीलेड : अभ्यास मैच में भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से पूर्व अंतिम एकादश के चयन मे काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं. भारत को पहले अभ्यास मैच में आज ऑस्ट्रेलिया ने 106 रन से हरा दिया. अब भारत […]

विज्ञापन

एडीलेड : अभ्यास मैच में भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से पूर्व अंतिम एकादश के चयन मे काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं. भारत को पहले अभ्यास मैच में आज ऑस्ट्रेलिया ने 106 रन से हरा दिया. अब भारत को अफगानिस्तान से एक और अभ्यास मैच खेलना है.

धौनी ने मैच के बाद कहा , हमारे लिये यह कठिन मैच था. जब बल्लेबाज चलते हैं तो गेंदबाज नहीं चलते और जब गेंदबाज चलते हैं तो बल्लेबाज नहीं चलते. हमें इसमें सुधार करना होगा. हमारे पास पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से पूर्व एक और अभ्यास मैच है और उसमें अंतिम एकादश का निर्धारण जरुरी है.

भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि इस मैच से काफी सकारात्मक बातें मिली हैं. यह पूछने पर कि अंतिम एकादश चुनने के लिये वह किस पर जोर दे रहे हैं, धौनी ने कहा कि कई बातें हैं. उन्होंने कहा, यदि पिचें ऐसी ही रहीं तो उछाल का फायदा उठाने के लिये हमें स्पिनरों की जरुरत होगी. यह लंबा टूर्नामेंट है और इसमें वही टीम अच्छा करती है जो नीचे से उठकर तेजी से उपर जाती है.

धौनी आज पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बारे में उन्होंने कहा , मैने अपना शॉट खेला क्योंकि बहुत रन बनाने थे. मुझे नहीं लगा कि गेंद सीधे मिशेल स्टार्क के पास जायेगी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जार्ज बेली ने टीम की तारीफ करते हुए कहा , हमने अच्छा प्रदर्शन किया. मेरा मानना है कि आप हमेशा प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं. हमें कुछ विकेट कम गंवाने चाहिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola