पूर्व कप्तान वेंकटराघवन को धौनी पर भरोसा, लेकिन गेंदबाजी को टीम इंडिया की मजबूरी बताया

चेन्नई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्रीनिवासन वेंकटराघवन ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर चिंता जतायी है. उनका मानना है कि विश्व कप से पहले महेंद्र सिंह धौनी की टीम निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पायी है साथ ही टीम की सलामी जोड़ियां भी अस्थिर हैं. उनके प्रदर्शन में अस्थिरता चिंता का […]
चेन्नई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्रीनिवासन वेंकटराघवन ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर चिंता जतायी है. उनका मानना है कि विश्व कप से पहले महेंद्र सिंह धौनी की टीम निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पायी है साथ ही टीम की सलामी जोड़ियां भी अस्थिर हैं. उनके प्रदर्शन में अस्थिरता चिंता का विषय है. विश्व कप 1975 और 1979 में भारतीय टीम के कप्तान रहे वेंकटराघवन ने कहा, भारत की वर्तमान टीम में निरंतरता का अभाव है. सबसे महत्वपूर्ण कारक शीर्ष या मध्यक्रम की बल्लेबाजी या गेंदबाजी है.
निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना सफलता की कुंजी होता है. भारतीय टीम में इसका अभाव है. उन्होंने कहा, यह भी अफसोस की बात है कि शीर्ष क्रम में हमारे पास स्थिर संयोजन नहीं है. वनडे क्रिकेट में यह जरूरी है. कुल मिलाकर आपको अच्छी ठोस शुरुआत चाहिए. निरंतरता के अभाव के बारे में वेंकटराघवन ने कहा, वे खुद को पूरी तरह से खेल में नहीं झोंक पा रहे हैं. उनकी मानसिकता में इसका अभाव दिखता है. उनमें प्रेरणा हो सकती है. वे सभी महत्वाकांक्षी हैं और खेलने के लिए उत्साहित हैं लेकिन उन्हें मैदान पर प्रदर्शन करके दिखाना होगा. आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर रह चुके तथा एशेज और विश्व कप सेमीफाइनल में अंपायरिंग करने वाले वेंकटराघवन का मानना है कि भारत चौथी टीम के रूप में अंतिम चार में जगह बना सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




