अजमल ने कहा, सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायेगा पाकिस्तान

कराची : पाकिस्तान के निलंबित ऑफ स्पिनर सईद अजमल को लगता है कि उनकी राष्ट्रीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी. जियो सुपर चैनल से बात करते हुए इस क्रिकेटर ने सेमीफाइनल की जिन चार टीमों को चुना उनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और […]
कराची : पाकिस्तान के निलंबित ऑफ स्पिनर सईद अजमल को लगता है कि उनकी राष्ट्रीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी. जियो सुपर चैनल से बात करते हुए इस क्रिकेटर ने सेमीफाइनल की जिन चार टीमों को चुना उनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत शामिल हैं.
उन्होंने कहा, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की गेंदबाजी मजबूत नहीं है और यदि मोहम्मद हफीज को भी गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं मिलती है तो फिर हमारी गेंदबाजी की कडी परीक्षा होगी. अजमल अपने गेंदबाजी परीक्षण के लिये इस सप्ताह चेन्नई जाएगा. उन्होंने कहा कि उनके और हफीज के बिना पाकिस्तान को विश्व कप में अनुभवी गेंदबाजों की कमी खलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




