ePaper

रणजी ट्रॉफी : आंध्र ने त्रिपुरा को पारी और आठ रन से करारी शिकस्‍त दी

Updated at : 15 Jan 2015 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : आंध्र ने त्रिपुरा को पारी और आठ रन से करारी शिकस्‍त दी

ओंगोल : मध्यम गति के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आंध्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में आज त्रिपुरा को पारी और आठ रन से हराया. आंध्र ने तीसरे दिन ही त्रिपुरा को करारी शिकस्त दी. त्रिपुरा ने पहली पारी में 151 रन बनाये थे और दूसरी पारी में भी उसकी टीम आज […]

विज्ञापन

ओंगोल : मध्यम गति के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आंध्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में आज त्रिपुरा को पारी और आठ रन से हराया. आंध्र ने तीसरे दिन ही त्रिपुरा को करारी शिकस्त दी. त्रिपुरा ने पहली पारी में 151 रन बनाये थे और दूसरी पारी में भी उसकी टीम आज वह 151 रन पर सिमट गयी. दूसरी तरफ आंध्र ने कप्तान मोहम्मद कैफ के शतक से अपनी पहली पारी में 310 रन बनाकर 159 रन की बढत हासिल की थी.

त्रिपुरा ने सुबह अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 13 रन से आगे बढायी लेकिन उसने लगातार विकेट गंवाये. उसकी तरफ से सर्वाधिक स्कोर आठवें नंबर के बल्लेबाज निरुपम सेन चौधरी (42) ने बनाया. आंध्र की तरफ से शिवकुमार ने 54 रन देकर चार, सीवी स्टीफन ने 51 रन देकर तीन और डी विजयकुमार ने 22 रन देकर दो विकेट लिये.

शिवकुमार ने इस तरह से मैच में 84 रन देकर 11 विकेट हासिल किये और उन्हें मैन आफ मैच चुना गया. इस जीत से आंध्र को बोनस सहित सात अंक मिले और उसके अब पांच मैचों में 21 अंक हो गये हैं. त्रिपुरा का यह छठा मैच था और उसे अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है. उसके केवल सात अंक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola