हफीज और सईद अजमल को परीक्षण के लिए ब्रिसबेन भेजेगा पीसीबी

Updated at : 12 Jan 2015 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
हफीज और सईद अजमल को परीक्षण के लिए ब्रिसबेन भेजेगा पीसीबी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निलंबित ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज और सईद अजमल को विश्व कप शुरू होने से पहले आईसीसी के आधिकारिक परीक्षण के लिए ब्रिस्बेन भेजने का फैसला किया है. पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि अजमल कुछ सप्ताह बाद परीक्षण के लिए जायेंगे क्योंकि वह विश्व कप की टीम में […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निलंबित ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज और सईद अजमल को विश्व कप शुरू होने से पहले आईसीसी के आधिकारिक परीक्षण के लिए ब्रिस्बेन भेजने का फैसला किया है.

पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि अजमल कुछ सप्ताह बाद परीक्षण के लिए जायेंगे क्योंकि वह विश्व कप की टीम में नहीं हैं लेकिन हफीज इस महीने के आखिर में परीक्षण करवायेंगे.
उन्होंने कहा, हफीज जनवरी के आखिर में परीक्षण करवायेगा ताकि विश्व कप से पहले परिणाम पता चल जाये. वह चेन्नई में अनौपचारिक परीक्षण दे चुका है और परिणाम काफी उत्साहजनक रहे और उसे भी पूरा विश्वास है कि वह आईसीसी परीक्षण में पाक साफ हो जायेगा और विश्व कप में गेंदबाजी कर सकेगा. हफीज को बल्लेबाज के रूप में विश्व कप टीम में शामिल किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola