युवा टीम पर विश्वास : रवि शास्त्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 5:29 PM
मेलबर्न : चार मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पीछे रहने के बाद तीसरा टेस्ट मैच आज ड्रॉ कराने के कारण भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया के हाथों बार्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवा चुका है, लेकिन टीम निदेशक रवि शास्त्री को अपनी युवा टीम पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि वह स्कोर लाइन को लेकर परेशान नहीं […]
मेलबर्न : चार मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पीछे रहने के बाद तीसरा टेस्ट मैच आज ड्रॉ कराने के कारण भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया के हाथों बार्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवा चुका है, लेकिन टीम निदेशक रवि शास्त्री को अपनी युवा टीम पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि वह स्कोर लाइन को लेकर परेशान नहीं हैं और उन्हें अब भी विश्वास है कि टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है.
शास्त्री ने कहा, हमारी टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया उसके कारण मैं स्कोर लाइन से परेशान नहीं हूं. मैंने पूर्व की टीमें भी देखी हैं जहां हम दबाव में बिखर जाते हैं और यहां हमने विरोधी टीम को कडी चुनौती दी. उन्होंने कहा, इस टीम की औसत आयु 26 साल है.
यह कोई बहाना नहीं है लेकिन इस टीम को 12 महीने दीजिए और फिर आप देखेंगे कि यह कितनी खतरनाक टीम है. वे कहीं भी खेलने के लिये तैयार रहेंगे. भारतीय टीम एडिलेड में पहला मैच 48 रन से जबकि ब्रिस्बेन में दूसरा मैच चार विकेट से हार गयी थी. इसके बाद उन्होंने एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया को कडी चुनौती दी और मैच ड्रॉ करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










