मैच पर हमारी पकड़ मजबूत है : अश्विन

ब्रिसबेन : भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पकड़ मजबूत है. अश्विन ने कहा, फिलहाल भारत मेजबान टीम पर बढ़त बनायी हुई है और कल सुबह के सत्र में जल्दी विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर हावी होने की कोशिश की जाएगी. भारत के […]
ब्रिसबेन : भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पकड़ मजबूत है. अश्विन ने कहा, फिलहाल भारत मेजबान टीम पर बढ़त बनायी हुई है और कल सुबह के सत्र में जल्दी विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर हावी होने की कोशिश की जाएगी. भारत के पहली पारी के 408 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट 221 रन पर गंवा दिये.
अश्विन ने पत्रकारों से कहा , हम इस समय मैच में आगे हैं. यदि कल सुबह के सत्र में अच्छा प्रदर्शन रहा तो मैच पर शिकंजा कस लेंगे. पहले टेस्ट में बाहर रहे अश्विन ने सुबह 35 रन बनाकर भारत को 400 रन के पार पहुंचाया. इसके बाद उन्होंने पहली स्लिप में दो कैच लपके और शेन वाटसन का विकेट भी लिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




