शीर्ष क्रिकेटरों को बदनाम कर रहे हैं श्रीनिवासन :वर्मा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2014 9:17 PM
नयी दिल्ली : क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार (कैब) के सचिव आदित्य वर्मा ने बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन पर जोरदार हमला बोला है. वर्मा ने आरोप लगाया है कि बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने बोर्ड में स्वयं के हितों के बचाव के लिये उच्चतम न्यायालय में अपने वकील के जरिये शीर्ष क्रिकेटरों के […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार (कैब) के सचिव आदित्य वर्मा ने बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन पर जोरदार हमला बोला है. वर्मा ने आरोप लगाया है कि बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने बोर्ड में स्वयं के हितों के बचाव के लिये उच्चतम न्यायालय में अपने वकील के जरिये शीर्ष क्रिकेटरों के नाम घसीटे.
वर्मा ने कहा, मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि श्रीनिवासन ने अपने वकील के जरिये माननीय उच्चतम न्यायालय में सोमवार को अपने हितों की रक्षा के लिये कई झूठ बोले. उन्होंने कहा, श्रीनिवासन ने अदालत को सूचित किया कि सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, बृजेश पटेल, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, लालचंद राजपूत, वेंकटेश प्रसाद और के श्रीकांत भी क्रिकेट बोर्ड में हितों के टकराव में संलिप्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










