तीसरा टेस्ट : हफीज का शतक, पाकिस्तान के तीन विकेट पर 186 रन

शारजाह : सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन चाय तक तीन विकेट पर 186 रन बनाये. हफीज ने अपना सातवां टेस्ट शतक जड़ा और वह 123 रन बनाकर खेल रहे हैं. कप्तान मिसबाह उल हक चार रन बनाकर उनका […]
शारजाह : सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन चाय तक तीन विकेट पर 186 रन बनाये. हफीज ने अपना सातवां टेस्ट शतक जड़ा और वह 123 रन बनाकर खेल रहे हैं.
कप्तान मिसबाह उल हक चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. पाकिस्तान की टीम ने लंच तक एक विकेट पर 82 रन बनाये थे लेकिन न्यूजीलैंड ने दूसरे सत्र में अजहर अली (39) और फार्म में चल रहे यूनिस खान (05) को पवेलियन भेजकर वापसी की. अली को ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग ने पवेलियन भेजा. उन्होंने हफीज के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोडे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




