होर्मुज बनेगा ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’? ईरान को 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम, नाम बदलने की तैयारी!

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. इमेज सोर्स क्रेडिट- @WhiteHouse

Strait Of Hormuz: डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री तेल मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का नाम बदलकर ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ करने का संकेत दिया है. एक्सियोस और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के साथ जारी तनाव के बीच ट्रंप इस रूट पर कब्जा कर इसका नाम बदल सकते हैं.

विज्ञापन

Strait Of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में सऊदी अरब के ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ इवेंट के दौरान एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को मजाक में ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कह दिया. जब वहां मौजूद लोग हंसने लगे, तो ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि माफ करना, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई. उन्होंने आगे कहा कि फेक न्यूज वाले कहेंगे कि ट्रंप ने गलती से ऐसा बोला, लेकिन मेरे साथ कोई एक्सीडेंट (गलती) नहीं होता है.

विज्ञापन

ईरान को दी चेतावनी: 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम

ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर हमला करने के लिए 6 अप्रैल तक का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का समय मिल सके. ईरान ने फिलहाल इस रास्ते को बंद कर रखा है, जिससे पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई रुक गई है और कीमतों में भारी उछाल आया है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत ‘बहुत अच्छी’ चल रही है, हालांकि ईरान की सरकार ने सार्वजनिक रूप से किसी भी समझौते से इनकार किया है. नीचे आप वीडियो देख सकते हैं.

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से ईरान की कमर तोड़ी

इवेंट में ट्रंप ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में अमेरिकी सेना ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के जरिए ईरान की ताकत को खत्म कर रही है. उन्होंने कहा कि 47 साल से ईरान मिडिल ईस्ट में दादागिरी कर रहा था, लेकिन अब वह ‘बुली’ नहीं रहा. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को मारने की बात भी याद दिलाई और दावा किया कि ईरान की ज्यादातर लीडरशिप खत्म हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की चेतावनी: 3,554 ईरानी टारगेट रडार पर, USS अब्राहम लिंकन पर दागी गई थीं 101 मिसाइलें

नाम बदलने की तैयारी में ट्रंप?

एक्सियोस द्वारा कोट की गई न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इस समुद्री रास्ते (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) का कंट्रोल अपने हाथ में लेकर इसका नाम अपने नाम पर या ‘स्ट्रेट ऑफ अमेरिका’ रखने पर विचार कर रहे हैं. इससे पहले भी वह मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) का नाम बदलने की कोशिश कर चुके हैं. हाल ही में दिसंबर में उनके प्रभाव के कारण ‘कैनेडी सेंटर’ का नाम बदलकर ‘ट्रंप-कैनेडी सेंटर’ कर दिया गया था.

क्यों खास है यह समुद्री रास्ता?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल शिपिंग रूट है, जहां से हर दिन लगभग 2 करोड़ (20 मिलियन) बैरल तेल गुजरता है. ईरान के इस रास्ते को ब्लॉक करने की वजह से ग्लोबल मार्केट में भारी उथल-पुथल मची है. इसी तनाव के बीच अमेरिकी शेयर बाजार (यूएस स्टॉक्स) को जंग शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा घाटा झेलना पड़ा है. ट्रंप ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ईरान के सर्वोच्च नेता (अयातुल्ला) के साथ मिलकर मैनेजमेंट संभाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मिडल ईस्ट में ईरान की दादागिरी खत्म! ट्रंप का दावा- अब परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola