बीसीसीआई ने वेंगसरकर, भुवनेश्वर, रोहित को किया सम्मानित

मुंबई : बीसीसीआइ ने पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर, गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा को सम्मानित किया. वेंगसरकर को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए बीसीसीआई ने कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया. 58 वर्षीय वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच खेले हैं और वह 1983 में विश्व कप और 1985 में […]
मुंबई : बीसीसीआइ ने पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर, गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा को सम्मानित किया. वेंगसरकर को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए बीसीसीआई ने कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया.
58 वर्षीय वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच खेले हैं और वह 1983 में विश्व कप और 1985 में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 1987-89 में दस टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व भी किया था. वह 1975-76 सत्र की शुरुआत में ईरानी कप के एक मैच में शेष भारत के खिलाफ एक शानदार शतक जमाकर पहली बार चर्चा में आए थे. वेंगसरकर 2006-08 में राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




