मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है : रोहित शर्मा

Updated at : 14 Nov 2014 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है : रोहित शर्मा

कोलकाता : कल कोलकाता के इडेन गार्डेंस मैदान में अद्भुत खेल का प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें अभी अपने खेल जीवन में बहुत कुछ हासिल करना है. रोहित ने कहा कि कुछ नाकामियां उनकी प्रगति नहीं रोक पायेंगी. मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपनी अदभुत पारी के बारे में […]

विज्ञापन

कोलकाता : कल कोलकाता के इडेन गार्डेंस मैदान में अद्भुत खेल का प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें अभी अपने खेल जीवन में बहुत कुछ हासिल करना है. रोहित ने कहा कि कुछ नाकामियां उनकी प्रगति नहीं रोक पायेंगी.

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपनी अदभुत पारी के बारे में रोहित ने कहा, मुझे अभी बहुत कुछ करना है. जब मैं युवा था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. उन्होंने कहा, इसके साथ सभी रिकार्ड बनते हैं. मुझे संभवत: और मेहनत की जरूरत है और यहां से उम्मीदें भी ज्यादा होंगी.

मुझे लगता है कि मेरे कंधों पर काफी जिम्मेदारियां हैं. रोहित ने कहा, आपको नाकामी और सफलता दोनों स्वीकार करनी होती है और आप निरंतर आगे बढ़ते हैं. मैंने भी यही किया. कुछ असफल विदेशी दौरे मेरे क्रिकेट को नहीं रोकेंगे. मेरा क्रिकेट और मेरी मेहनत पटरी पर ही रहेगी. मैं हमेशा की तरह कड़ी मेहनत करता रहूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola