''वर्ल्ड कप में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं रोहित शर्मा''

कोलकाता : भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाज रोहित शर्मा की जम कर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मुंबई का यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में टीम के लिये तुरुप का इक्का साबित हो सकता है. रोहित शर्मा पिछले सात साल के अपने करियर […]
कोलकाता : भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाज रोहित शर्मा की जम कर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मुंबई का यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में टीम के लिये तुरुप का इक्का साबित हो सकता है.
रोहित शर्मा पिछले सात साल के अपने करियर में भले ही टीम से अंदर बाहर होते रहे हों लेकिन प्रदर्शन की बात की जाए तो यह औरों की तुलना में खास नजर आयेंगे. रोहित को उंगली की चोट के कारण अगस्त में इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ना पड़ा था लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में 111 गेंदों पर 142 रन बनाकर शानदार वापसी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




