पाक टीम के नाम अनोखा रिकार्ड, पहले पांच बल्लेबाजों ने बनाया 80+
Updated at : 11 Nov 2014 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

अबु धाबी : न्यूजीलैंड़ के खिलाफ मौजूदा टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने एक अनोखा रिकार्ड बनाया है. पाक खिलाडियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है. इस स्कोर में खास बात यह है कि पाक टीम के पहले पांच बल्लेबाजों ने 80 से अधिक […]
विज्ञापन
अबु धाबी : न्यूजीलैंड़ के खिलाफ मौजूदा टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने एक अनोखा रिकार्ड बनाया है. पाक खिलाडियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है. इस स्कोर में खास बात यह है कि पाक टीम के पहले पांच बल्लेबाजों ने 80 से अधिक रन बनाये हैं. जिसमें तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाया.
अहमद शहजाद ने 176 रन, यूनिस खान ने 100 और मिस्बाह-उल-हक ने 102 रनों की पारी खेली. इसके अलावे दो और बल्लेबाजों में मोहम्मद हफीज ने 96 और अजहर अली ने 87 रनों की पारी खेली. ज्ञात हो कि अहमद शहजाद और यूनिस खान व कप्तान मिसबाह-उल-हक के नाबाद शतक के बदौलत पाकिस्तान टीम ने पहले टेस्ट में 566 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पाक टीम ने मैच के तीसरे दिन अपनी पारी की घोषणा कर दी.
न्यूजीलैंड ने जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 15 रन बनाये और उसकी टीम अभी पाकिस्तान से 551 रन पीछे है. स्टंप उखड़ने के समय कप्तान ब्रैंडन मैकुलम नौ और टॉम लैथम पांच रन पर खेल रहे थे. इससे पूर्व पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर 269 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को परेशान करना जारी रखा.
शहजाद और अजहर अली (87) ने आसानी से रन बटोरे. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 169 रन जोडे. शहजाद ने इससे पहले कल सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज (96) के साथ 178 रन की साझेदारी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




