वीरू, गंभीर का फ्लोप शो जारी

बिलासपुर : भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर का फ्लॉप शो जारी है. दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एक बार फिर अपने प्रदर्शन में सुधार करने में नाकाम रहे. जम्मू कश्मीर ने कप्तान परवेज रसूल के उम्दा प्रदर्शन के दम पर विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एक दिवसीय चैम्पियनशिप के उत्तर […]
बिलासपुर : भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर का फ्लॉप शो जारी है. दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एक बार फिर अपने प्रदर्शन में सुधार करने में नाकाम रहे. जम्मू कश्मीर ने कप्तान परवेज रसूल के उम्दा प्रदर्शन के दम पर विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एक दिवसीय चैम्पियनशिप के उत्तर क्षेत्र चरण के पहले मैच में दिल्ली को दो विकेट से हरा दिया.
धीमे विकेट पर दिल्ली ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन बनाये. कप्तान गंभीर ने 75 गेंदों का सामना करके सिर्फ 36 रन जोडे जबकि सहवाग 37 गेंद में सिर्फ 11 रन बना सके. जम्मू कश्मीर ने 49.2 ओवर में जीत दर्ज कर ली. रसूल ने 90 गेंद में 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाये. तेज गेंदबाज राम दयाल ने बायें हाथ के स्पिनर पवन नेगी की गेंद पर विजयी चौका जडा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




