वेस्टइंडीज पर वर्ल्ड कप 2015 से बाहर होने का खतरा

नयी दिल्ली : भारत दौरा बीच में रद्द करने वाली वेस्टइंडीज की टीम पर संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि संकट और गहराता जा रहा है. ऐसी संभावना बन रही है कि वेस्टइंडीज की टीम बिना खेले ही अगले साल होने जा रहे विश्व कप मैच से बाहर हो सकती है. […]
नयी दिल्ली : भारत दौरा बीच में रद्द करने वाली वेस्टइंडीज की टीम पर संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि संकट और गहराता जा रहा है. ऐसी संभावना बन रही है कि वेस्टइंडीज की टीम बिना खेले ही अगले साल होने जा रहे विश्व कप मैच से बाहर हो सकती है.
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाडि़यों के बीच वेतन विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ है और ऐसी संभावना है कि अभी यह विवाद चलता रहेगा. इधर इस विवाद से कैरेबियाइ बोर्ड को भारी घाटा हो सकता है. सबसे अधिक नुकसान बोर्ड को तब उठाना पड़ सकता है जब टीम बिना खेले ही विश्व कप से बाहर हो जाएगी.विश्व कप शुरू होने में अभी तीन महीने का समय बचा हुआ है. बोर्ड और खिलाडि़यों के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ. अगर यह जारी रहता है तो विश्व कप में खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










