अभ्यास मैच:कोहली और रायुडू के अर्धशतक से जीता भारत

लंदन : भारत ने विराट कोहली और अम्बाती रायुडू की उपयोगी अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाज कर्ण शर्मा के तीन विकेट से 50 ओवर के अभ्यास मैच में मिडिलसेक्स को 95 रन से शिकस्त दी. सोमवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यह एकमात्र अभ्यास मैच है. […]
लंदन : भारत ने विराट कोहली और अम्बाती रायुडू की उपयोगी अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाज कर्ण शर्मा के तीन विकेट से 50 ओवर के अभ्यास मैच में मिडिलसेक्स को 95 रन से शिकस्त दी. सोमवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यह एकमात्र अभ्यास मैच है.
हालांकि भारतीय बल्लेबाजों का इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन जारी रहा और यहां लार्डस पर मिडिलसेक्स की अनुभवहीन टीम के खिलाफ टीम 44.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गयी. लेकिन इसके जवाब में मिडिलसेक्स की टीम 39.5 ओवर में 135 रन पर आल आउट हो गयी. उसके लिये रेयान हिगिन्स और जेम्स हैरिस ने 20.20 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया. जान सिम्पसन और एंडी बालबिर्नी ने 19.19 रन बनाये.
भारतीय गेंदबाजों में कर्ण शर्मा ने 40वें ओवर में दो विकेट चटकाकर मिडिलसेक्स की पारी का अंत किया. उन्होंने 4.5 ओवर में एक मेडन से 14 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये. भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी और आर अश्विन ने एक एक विकेट प्राप्त किये जबकि रविंद्र जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला.इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट जल्दी खो दिये.
शिखर धवन 10 और रोहित शर्मा आठ रन के स्कोर पर क्रमश: मिडिलसेक्स के नई गेंद के गेंदबाज गुरजीत संधू (65 रन देकर एक विकेट) और स्टीवन फिन (20 रन देकर एक विकेट) को विकेट दे बैठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










