ePaper

टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा- पंत को मानना होगा कि वह खराब दौर से जूझ रहा है

Updated at : 20 Feb 2020 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा- पंत को मानना होगा कि वह खराब दौर से जूझ रहा है

वेलिंगटनः भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरूवार को यहां कहा कि ऋषभ पंत को स्वीकार करना होगा कि वह खराब दौर से गुजर रहा है और उसे बतौर क्रिकेटर बेहतर होने पर फोकस जारी रखना होगा. 22 साल के पंत पांच महीने पहले तक सभी प्रारूपों में विकेटकीपर के तौर पर भारत की पहली […]

विज्ञापन
वेलिंगटनः भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरूवार को यहां कहा कि ऋषभ पंत को स्वीकार करना होगा कि वह खराब दौर से गुजर रहा है और उसे बतौर क्रिकेटर बेहतर होने पर फोकस जारी रखना होगा. 22 साल के पंत पांच महीने पहले तक सभी प्रारूपों में विकेटकीपर के तौर पर भारत की पहली पसंद थे. उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप में केएल राहुल को जगह गंवा दी जबकि टेस्ट में रिधिमान साहा विकेटकीपर हैं.
रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व कहा, यह स्वीकार करना जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं. सकारात्मक रहकर ज्यादा से ज्यादा सीखने की जरूरत है. बात सीनियर या जूनियर की नहीं है.
उन्होंने कहा, किसी को भी बाहर बैठना अच्छा नहीं लगता लेकिन यह स्वीकार करना होगा कि टीम को उस दिन क्या जरूरत है. हर खिलाड़ी के लिये स्थिति को स्वीकार करना अहम है. जो हम नियंत्रण में रख सकते हैं, उसी पर फोकस रखना होगा. बतौर क्रिकेटर मेहनत करते रहना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola