भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, चार वर्ष बाद उतरेगी नयी ओपनिंग जोड़ी, पृथ्वी-मयंक करेंगे ओपनिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2020 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

हैमिल्टन : प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से परेशान भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के लिए दरवाजे खुल गये हैं, जो बुधवार से यहां शुरू होनेवाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाने को तैयार है. पिछले साल हुए विश्व के […]
विज्ञापन
हैमिल्टन : प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से परेशान भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के लिए दरवाजे खुल गये हैं, जो बुधवार से यहां शुरू होनेवाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाने को तैयार है.
पिछले साल हुए विश्व के बाद भारतीय टीम के लिए यह तीसरी वनडे सीरीज है. टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज (विदेशी सरजमीं पर) और घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है. न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद पहली बार एकदिवसीय मुकाबले में उतरेगी. पिछली बार एकदिवसीय प्रारूप में इन दोनों टीमों का जब सामना हुआ था तब न्यूजीलैंड ने मैनचेस्टर में खेले गये विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 18 रन से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर किया था.
टीमें
भारत: विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप, युजवेंद्र चहल, शमी, बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी.
न्यूजीलैंड: लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), गुप्टिल, राेस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, नीशम, स्कॉट कुगलिन, टॉम ब्लंडेल, हेनरी निकोल्स, मिचेल सैंटनर, हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन.
न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत ने 39 में से 14 ही मुकाबले जीते, 22 में हार मिली. एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 2 का नतीजा नहीं निकल सका.टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 में से 8 सीरीज अपने नाम की, जबकि 4 बार हार मिली. 2 सीरीज ड्रॉ रहीं.
चार वर्ष बाद उतरेगी नयी ओपनिंग जोड़ी
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पृथ्वी और मयंक ओपनिंग करेंगे. अगर ऐसा होता है, तो दो सलामी बल्लेबाज अपने पदार्पण मैच में पारी का आगाज करेंगे. पिछली बार ऐसी स्थिति 2016 में आयी थी, जब केएल राहुल और करुण नायर ने जिंबाब्वे में अपने पदार्पण पर भारत के लिए पारी का आगाज किया था. इससे पहले सुनील गावस्कर और सुधीर नाइक (1974) इंग्लैंड के खिलाफ, जबकि पार्थसारथी शर्मा और दिलीप वेंगसरकर (1976) न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कर चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




