ePaper

न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

Updated at : 02 Feb 2020 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

माउंट मोनगानुई : पिछले दो मैचों में हार के कगार पर पहुंचकर जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में रविवार को उतरेगी, तो उसकी नजरें न्यूजीलैंड का 5-0 से सूपड़ा साफ करने पर लगी होंगी. न्यूजीलैंड ने तीन या अधिक मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में कभी सारे मैच नहीं […]

विज्ञापन

माउंट मोनगानुई : पिछले दो मैचों में हार के कगार पर पहुंचकर जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में रविवार को उतरेगी, तो उसकी नजरें न्यूजीलैंड का 5-0 से सूपड़ा साफ करने पर लगी होंगी. न्यूजीलैंड ने तीन या अधिक मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में कभी सारे मैच नहीं गंवाये हैं. वर्ष 2005 से उसने अपनी सरजमीं पर द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सिर्फ एक बार सभी मैच गंवाये हैं, जब फरवरी 2008 में इंग्लैंड ने उसे 2-0 से मात दी थी.

भारत अगर यह सीरीज 5-0 से भी जीतता है, तो टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद पांचवें स्थान पर रहेगा. भारतीय कप्तान विराट कोहली का इरादा हालांकि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होनेवाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए प्रयोग का होगा.

चौथे टी-20 मैच में भी यही किया गया, लेकिन संजू सैमसन और शिवम दुबे को उतारने का प्रयोग नाकाम रहा. सैमसन को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित मौकों में भी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारा गया, लेकिन वह आक्रामक खेलने के प्रयास में आउट हो गये. टीम प्रबंधन को उनसे संयमित पारी की उम्मीद होगी. दूसरी ओर दुबे के पास तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को खेलने के लिए फुटवर्क नहीं है.

मनीष पांडे छठे नंबर पर अपनी जगह पुख्ता कर रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है. सवाल विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह का है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद से केएल राहुल दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिये हैं कि वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी विकेटकीपिंग करेंगे. राहुल शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें आराम देकर रिषभ पंत को उतार सकता है. इस प्रारूप में यह 2019-20 सत्र का भारत का आखिरी मैच है. इसके बाद सिर्फ आइपीएल खेलना है. चूंकि श्रीलंका के खिलाफ अगली सीरीज काफी बाद में है.

आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में पहले वनडे में चोटिल होने के बाद से पंत बेंच पर है .वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं लेकिन अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पा रहे . गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है जबकि मोहम्मद शमी वापसी कर सकते हैं . दूसरी ओर कंधे की चोट से उबर सके केन विलियमसन इस मैच में कप्तानी करेंगे .न्यूजीलैंड की टीम दोनों मैचों में जीत के करीब पहुंचकर सुपर ओवर में हारी है .उसे अंतिम क्षणों तक दबाव बनाने का शऊर सीखना होगा .

टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, रिषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्कॉट कुगेलिन, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola