''भारतीय टीम में खलती है धौनी की कमी''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2020 6:10 PM
हैमिल्टन : भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया कि टीम बस में अब भी महेंद्र सिंह धौनी की सीट पर कोई नहीं बैठता है और टीम को इस पूर्व कप्तान की बहुत कमी खलती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिये हैमिल्टन जाते हुए टीम बस में तैयार किये गये वीडियो […]
हैमिल्टन : भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया कि टीम बस में अब भी महेंद्र सिंह धौनी की सीट पर कोई नहीं बैठता है और टीम को इस पूर्व कप्तान की बहुत कमी खलती है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिये हैमिल्टन जाते हुए टीम बस में तैयार किये गये वीडियो में चहल को जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, केएल राहुल जैसे टीम सदस्यों से बात करते हुए दिखाया गया है.
वीडियो के आखिर में वह बस के पीछे जाते हैं और खाली सीट की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि पिछले साल विश्व कप के बाद लंबे विश्राम पर जाने से पहले बस में यह पूर्व कप्तान का पसंदीदा स्थान था.
बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किये गये वीडियो में चहल कहते हैं, यह वह सीट है जहां एक दिग्गज बैठते थे. माही भाई. अभी भी यहां कोई नहीं बैठता. हमें उनकी बहुत कमी खलती है.
भारत के नौ जुलाई को विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद से 38 वर्षीय धौनी ने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है. इस महीने के शुरू में बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से निकाल दिया था जिससे उनके भविष्य को लेकर फिर से कयास लगाये जाने लगे. उन्होंने हालांकि उसी दिन झारखंड टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










