ePaper

रोहित शर्मा ने क्यों बनाया चहल का मजाक? जानिए युजवेंद्र के टैटू का ''हॉलीवुड कनेक्शन''

Updated at : 21 Jan 2020 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने क्यों बनाया चहल का मजाक? जानिए युजवेंद्र के टैटू का ''हॉलीवुड कनेक्शन''

नयी दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरिज जीत ली और अब न्यूजीलैंड दौरे पर है. लेकिन इस बीच चर्चा क्रिकेट की नहीं है बल्कि एक क्रिकेटर की है. वो चर्चित क्रिकेटर हैं भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, शॉर्ट में यूजी चहल. दरअसल, भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरिज जीत ली और अब न्यूजीलैंड दौरे पर है. लेकिन इस बीच चर्चा क्रिकेट की नहीं है बल्कि एक क्रिकेटर की है. वो चर्चित क्रिकेटर हैं भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, शॉर्ट में यूजी चहल. दरअसल, भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता ड्वेन जॉनसन और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं.

युजवेंद्र ने बनवाया दिलचस्प टैटू

रोहित शर्मा द्वारा साझा की गयी तस्वीर में हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और युजवेंद्र चहल, दोनों शर्टलेस नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में जॉनसन के बाएं कंधे की तरफ एक आकर्षक टैटू बना हुआ है तो वहीं युजवेंद्र चहल के दाएं कंधे की तरफ वैसा ही टैटू बना हुआ है. रोहित शर्मा ने जिस बात को लेकर युजवेंद्र चहल का मजाक बनाया है वो उनकी फिजिक है.

दरअसल ड्वेन जॉनसन एक डब्ल्यू-डब्ल्यू-ए फाईटर रह चुके हैं और उनकी कद काठी काफी मजबूत है. वहीं युजवेंद्र चहल पतले-दुबले हैं. लेकिन जॉनसन जैसा टैटू बनाकर वो काफी अलग दिख रहे हैं.

रोहित शर्मा ने बनाया चहल का मजाक

इस तस्वीर के कैप्शन में रोहित शर्मा ने लिखा कि ‘सबसे अच्छी तस्वीर जो मैंने आज देखी. भारत ने सीरिज जीता लेकिन सुर्खियां कोई और बटोर रहा है. वाह’. बता दें कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी समय-समय पर एक दूसरे की टांग-खिंचाई करते रहते हैं. इसमें भारतीय टीम का चहल टीवी वाला हिस्सा भी काफी दिलचस्प रहता है. खैर, रोहित ने जो किया, देखना दिलचस्प होगा कि युजवेंद्र चहल इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola