ePaper

विराट कोहली पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : माइकल वॉन

Updated at : 20 Jan 2020 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : माइकल वॉन

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत की रन-मशीन विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ‘ऑल-राउंड’ बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताने वाली ट्वीट का जवाब देते हुए वॉन ने कहा, सहमत नहीं हूं…विराट सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड बल्लेबाज हैं. स्मिथ ने रविवार को बेंगलुरु […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत की रन-मशीन विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ‘ऑल-राउंड’ बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताने वाली ट्वीट का जवाब देते हुए वॉन ने कहा, सहमत नहीं हूं…विराट सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड बल्लेबाज हैं.

स्मिथ ने रविवार को बेंगलुरु में भारत के खिलाफ शृंखला के निर्णायक तीसरे वनडे में 132 गेंद में 131 रन की आक्रामक पारी खेली. हालांकि अंत में जीत कोहली की टीम ने हासिल की जिसमें भारतीय कप्तान ने 89 रन की पारी खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा (119 रन) के साथ मिलकर टीम को शृंखला में जीत दिलायी.

स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ में अपनी भूमिका के लिये लगे एक साल के प्रतिबंध के शानदार वापसी की और काफी रन जुटाये जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछली गर्मियों में एशेज शृंखला के दौरान रहा. कोहली ने भी काफी रन जुटाना जारी रखा और 886 अंक के साथ आईसीसी वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान जारी रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola