कोहली, गांगुली को गरवारे क्लब हाउस की संबद्ध सदस्यता मिली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2020 8:44 PM
मुंबई : प्रतिष्ठित गरवारे क्लब हाउस (जीसीएच) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को मानद संबद्ध सदस्यता प्रदान की. क्लब ने यहां मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि क्रिकेट के प्रति इन दोनों के अभूतपूर्व योगदान और राष्ट्रीय टीम की असाधारण कप्तानी के लिये कोहली और पूर्व कप्तान गांगुली […]
मुंबई : प्रतिष्ठित गरवारे क्लब हाउस (जीसीएच) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को मानद संबद्ध सदस्यता प्रदान की.
क्लब ने यहां मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि क्रिकेट के प्रति इन दोनों के अभूतपूर्व योगदान और राष्ट्रीय टीम की असाधारण कप्तानी के लिये कोहली और पूर्व कप्तान गांगुली को यह सदस्यता दी गयी.
बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच के दौरान इन दोनों को यह सदस्यता प्रदान की गयी थी और इस मौके पर जीसीएच प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता राज पुरोहित मौजूद थे. यह क्लब वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










