भारत से हारने के बाद अब जिंबाब्वे का दौरा करेगा श्रीलंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2020 4:48 PM
कोलंबो : श्रीलंका की क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए गुरुवार को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी जहां रविवार से पहला मुकाबला खेला जाएगा. आईसीसी ने पिछले साल जुलाई में इस अफ्रीकी देश के क्रिकेट बोर्ड में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप में उसे निलंबित कर दिया था जिसे तीन महीने बाद हटा […]
कोलंबो : श्रीलंका की क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए गुरुवार को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी जहां रविवार से पहला मुकाबला खेला जाएगा. आईसीसी ने पिछले साल जुलाई में इस अफ्रीकी देश के क्रिकेट बोर्ड में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप में उसे निलंबित कर दिया था जिसे तीन महीने बाद हटा लिया गया.
निलंबन हटने के बाद श्रीलंका जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली पहली टीम होगी. दो मैचों की शृंखला के लिए हालांकि बोर्ड ने टीम की घोषणा नहीं की है. जिम्बाब्वे की टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2018 में बांग्लादेश के दौरे पर खेला था.
शृंखला का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 27 जनवरी से. श्रीलंकाई टीम हाल में टेस्ट शृंखला के लिए पिछले 10 साल में पाकिस्तान का दौरा करने वाली पहली टीम बनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










